আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रायपुर में पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए 12 से मिलेगा ऑनलाइन टिकट

Published on: January 7, 2023
---Advertisement---

रायपुर. नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए टिकटों की बिक्री 12 जनवरी से ऑनलाइन शुरू हो जाएगी. भारत न्यूजीलेंड के बीच होने वाले इस क्रिकेट मैच की तैयारियां पूरी तेजी से की जा रही है. शनिवार को स्टेडियम में छतीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के साथ बैठक की. इस बैठक में सुरक्षा के साथ दर्शकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने पर अधिकारियों का विशेष जोर रहा. कलेक्टर ने क्रिकेट संघ के प्रतिनिधियों को मैच के लिए शहर में भी पर्याप्त संख्या में टिकिट काउंटर बनाने का सुझाव दिया.

https://भारत ने श्रीलंका को 91 रन से हराया, 2-1 से जीती सीरीज

बैठक में छतीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया, जिला पंचायत के सीईओ आकाश छिकारा सहित कई अधिकारी भी मौजूद रहे. बैठक में पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई. स्टेडियम में उपलब्ध संसाधनों और जिला प्रशासन से अपेक्षित सहयोग पर क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों ने बात की. स्टेडियम की साफ-सफाई, कुर्सियों की मरम्मत से लेकर वालंटियर्स और सुरक्षा आदि पर चर्चा की गई. मैच के दौरान सभी एंट्री गेटों पर अग्निशमन और मेडिकल स्टाफ के साथ एम्बुलेंस की व्यवस्था रहेगी. स्टेडियम की फ्लड लाइटस में भी हेलोजन बल्ब की जगह एलईडी लगा दो गई है. मैच के दौरान स्टेडियम परिसर के आसपास पार्किंग व्यवस्था के लिए जरूरी तैयारियों पर भी बैठक में बात हुई.

https://मां ने ठंड में नहाने के लिए कहा तो बच्चे ने बुला ली पुलिस

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now