महासमुंद. थाना प्रभारी कोमाखान शरद रंजन ताम्रकार ने शुक्रवार को शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्रा की छात्राओं से सीधा संवाद कर छात्राओं को छेड़खानी से बचने स्कूल में लगे शिकायत बॉक्स का उपयोग करने, आत्मरक्षा के उपाय तथा कानूनी जानकारियां साझा की. उन्होंने छात्राओं से कहा कि यदि कोई घटना होती है तो छुपाएं नहीं अपने परिवार से, प्राचार्य को अवश्य बताएं. उन्होंने अपने पूर्व पदस्थापना के सुकमा के किष्टारम थाना के अनुभवों को छात्राओं संग साझा करते हुए कहा कि ऐसे स्थानों पर पदस्थापना जिंदगी जीने का हुनर सिखाती हैं.
http://6000mAh बैटरी के साथ Tecno Spark Power लॉन्च, जानिए कीमत
इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष विजयशंकर निगम ने कहा कि ग्रुप में चलने से वारदात की संभावना कम होती है अतः भरसक प्रयास करें कि कहीं भी आना-जाना हो तो ग्रुप में ही रहें. उन्होंने आगे कहा कि घटना को छुपाने से सामने वाले की हिम्मत बढ़ती है, जिससे छेड़छाड़ की पुनरावृत्ति होती है. कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति में विधायक प्रतिनिधि उमेश जैन, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुबोध कुमार तिवारी, प्रियंका पीटर, गजराज पांडे, तुलाराम दीवान, पन्नालाल साहू, भूपेंद्र पढ़ियाड़, कामता साहू, दुर्गेश चंद्राकर, मूलचंद निषाद, मुकेश निषाद, ओमप्रकाश यादव, जयंत साहू, अरविंद ठाकुर सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं. कार्यक्रम का संचालन रतनलाल कोसरे ने किया.
http://गर्लफ्रेंड के साथ घूमने गए छात्र को नकाबपोश ने मारी गोली







