আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Published on: January 24, 2022
---Advertisement---

जांजगीर-चांपा. सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार शिवरीनारायण के रिंगनी निवासी ओम बेसवर भैना (25) अपनी मां गिर्दी भैना (48) और बेटे रामेश्वर भैना (8) के साथ बाइक पर एक परिवारिक कार्यक्रम में बिलासपुर में मस्तूरी के मल्हार गए हुए थे. वहां से सोमवार को लौटने के दौरान दोपहर करीब 12 बजे शिवरीनारायण क्षेत्र के राहौद के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही मां-बेटा उछल कर सड़क पर जा गिरे. जबकि बच्चा रामेश्पवर भैना बाइक सहित सड़क किनारे रेत पर जा गिरा.

https://दिशा पटानी ने ‘ये काली काली आंखें’ पर किया ग्रूविंग डांस, देखिए वीडियो

उसकी बाइक के बीच में ही रेत में धंसकर मौत हो गई. भागने की हड़बड़ी में ट्रक चालक ने सामने से आ रही एक अन्य स्कार्पियो और साइकिल सवार को भी चपेट में ले लिया. टक्कर ऐसी थी कि साइकिल भी ट्रक में फंस गई और उसे खींच कर साथ ले गया. स्कार्पियो और साइकिल में सवार दोनों सुरक्षित हैं. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई. उन्होंने हादसे को लेकर जानकारी जुटाई और एक पुलिस टीम को ट्रक के पीछे की ओर भेजा. वहां पकरिया के जंगल में पुलिस को ट्रक मिल गया, लेकिन चालक भाग निकला था. पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश कर रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने अस्पताल भेज दिया है.

https://छत्तीसगढ़ डड़सेना सिन्हा कलार समाज की कार्यकारिणी का विस्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now