रायपुर. सड़क पार कर रहे बच्चे समेत तीन लोगों को तेज रफ़्तार वाहन ने चपेट में ले लिया. जिससे एक बच्चे की मौत हो गई वहीं दो अन्य बुरी तरह से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. जानकारी के मुताबिक घटना आमानाका क्षेत्र के नेशनल हाईवे चंदनडीह-भिलाई मार्ग की है. आज शाम तेज रफ्तार से आती हुई वाहन ने 6 साल के बच्चे सहित तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भयानक था कि मौके पर बच्चे की मौत हो गई वहीं 2 अन्य बुरी तरह से घायल हो गए. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर चक्का जाम कर दिया. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाने का प्रयास किया.
http://VIDEO : नुसरत जहां ने की दुर्गा पूजा, ढाक की थाप पर जमकर किया डांस
नई उद्योग नीति में अब सभी काम सिंगल विंडों से : उद्योग मंत्री
रायपुर. उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने रायपुर के उद्योग भवन में उद्योगपतियों से प्रदेश के नई उद्योग नीति के संबंध में चर्चा की. उन्होंने बताया कि प्रदेश की नई उद्योग नीति नवम्बर माह में जारी हो रही है. नई उद्योग नीति में अब उद्योगो से संबंधित सभी काम-काज सिंगल विंडों के माध्यम से होंगे. इससे उद्योग और व्यापार जगत से जुड़े लोगों को काफी राहत मिलेगी. लखमा ने प्रदेश की नई उद्योग नीति के बारे में उद्योगपतियों को बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप नवीन उद्योग नीति का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है. नई उद्योग नीति में उद्योगों के हितों को ध्यान में रखा जाएगा.
http://VIDEO : ICICI बैंक में डाका, 6 अपराधियों ने लूटे 8 लाख रुपए







