আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन की मौत

Published on: November 10, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. जिले में मंगलवार को दो सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. पहली घटना मुख्यालय के कलेक्टोरेट कार्यालय रोड में हुई जिसमें ट्रैक्टर की ठोकर से स्कूटी सवार की मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना एनएच 53 में नवागांव मोड़ के पास हुई जिसमें कंटेनर की ठोकर से बाइक सवार दो की मौत हो गई. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम करा परिजनों को सौंप दिया है और चालकों के खिलाफ जुर्म दर्ज करने की बात कही है. जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे कुर्मीपारा निवासी प्रांजल चंद्राकर पिता योगेश चंद्राकर स्कूटी क्रमांक सीजी 04 एमजे 1998 से मचेवा से घर की ओर आ रहा था.

http://किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता : सीएम भूपेश


इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 06 जीसी 1412 ने ठोकर मार दी जिससे वह गिर गया और ट्रैक्टर का पहिए से सिर कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. इधर, पटेवा थाना एनएच 53 में दोपहर 12 बजे रायपुर से पिथौरा की ओर जा रही कंटेनर ने सामने से आ रही बाइक सवार को ठोकर मार दी जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई. पुलिस ने बताया कंटेनर क्रमांक एनएल 01 एडी 4196 रायपुर से पिथौरा की ओर जा रही थी वहीं पिथौरा की ओर से आ रही बाइक क्रमांक

http://भारतीय वन सेवा के 9 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना



सीजी 04 केए 0664 को सामने से ठोकर मार दी जिससे बाइक सवार आरंग थाना ग्राम चिखली निवासी ललित निषाद पिता सहस (21) और ग्राम दतार थाना रोहांसी निवासी टोमन निषाद की मौत हो गई. घटना के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया. राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि घटना कंटेनर चालक की वजह से हुई है. मामले में चालक के खिलाफ 304 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now