আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना वायरस के नियंत्रण हेतु तीन अधिकारियों को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार

Published on: March 19, 2020
---Advertisement---

रायपुर. राज्य शासन द्वारा नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण हेतु भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो और राज्य प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रभात मालिक संचालक संस्थागत वित्त तथा अतिरिक्त प्रभार चीफ ऑपरेटिंग अधिकारी चिप्स और डी. राहुल वेंकट उप सचिव योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी तथा पदेन उप सचिव छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग एवं उप सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी स्वास्थ्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है. इसी तरह राज्य प्रशासनिक सेवा के दीपक अग्रवाल उप सचिव छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग को कोरोना वायरस से संबंधित कार्य के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में संलग्न किया गया है.

http://कोरोना वायरस : नगरीय क्षेत्रों के सभी मॉल, चौपाटी और फास्ट फूड वाले अस्थायी ठेले बंद करने के निर्देश

मुख्यमंत्री और मंत्रीगणों के निवास में 31 मार्च तक मिलने जुलने का कार्यक्रम स्थगित रहेगा

रायपुर. कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री और मंत्रीगणों के सरकारी निवास में आम नागरिकों से मिलने जुलने का कार्यक्रम 31 मार्च तक स्थगित रहेगा. आम नागरिक अपनी समस्याओं को ई-मेल अथवा डाक के माध्यम से पहुंचा सकते है.

http://छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमण का पहला मामला सामने आया, विदेश से लौटा है परिवार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now