पिथौरा. स्थानीय पुलिस ने शनिवार को पुनः तीन आरोपियों को पकड़कर जेल पहुंचाया. हफ्तेभर के अंदर स्थानीय पुलिस कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इस पुलिसिया कार्रवाई से पुराने मामलों को समाप्त मानकर घूमने वाले आरोपियों में हड़कम्प है. विगत वर्षों के पेंडिंग मामलों को निपटाने उच्च स्तरीय निर्देशों के तहत पिथौरा पुलिस लगातार फरार आरोपियों को अपने शिकंजे में लेकर जेल दाखिल करने जुटी है. शनिवार को भी स्थानीय पुलिस पुराने मामलों के फरार आरोपियों की पतासाजी करती रही.
http://उपार्जन केन्द्रों से धान के उठाव में लापरवाही, उप पंजीयक को नोटिस
अंततः एक मामले में विगत 2 वर्ष से फरार बलात्कार के आरोपी तेंदूकोना थाना क्षेत्र के दाबपाली निवासी पीकेश्वर ढीढी पिता तुलाराम (21), तुलाराम ढीढी पिता स्व. धरमदास (50) एवं सोनासिल्ली निवासी सुखराम जांगड़े पिता गोटी लाल जांगड़े (30) को धारा 363, 366, 376, 376 (2) ढ), 368, 34 भादवि एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार किया एवं पीड़ित नाबालिग बालिका को भी बरामद कर उनके परिजनों को सौंपा. पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी पिथौरा एनके स्वर्णकार के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक कुबेर जायसवाल, महिला प्रधान आरक्षक चंचल बंशवार, आरक्षक नरेश जोशी, जुनेद खान, नीलम मिश्रा, हीरा मिश्रा, राजेन्द्र सिदार के सहयोग से की गई.







