महासमुंद. तुमगांव थाना क्षेत्र के जोबा गांव में तीन लोगों की हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक पारिवारिक जमीन विवाद पर जागृति पति ओस कुमार (40), उसकी 16 साल की बेटी टीना और 9 साल के बेटे मनीष की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. मरने वाले परिवार के ही चार सदस्य घायल हैं. इनमें मृतका जागृति के पति ओस कुमार (43), ओस कुमार की माता अनार बाई (65) और ओस कुमार की दो संतान ओमन (20) और गीतांजलि उर्फ कोंदी (18) घायल हैं. आज सुबह गांव वालों ने लहूलुहान पड़े लोगों को देख पुलिस को सूचित किया.
http://2227 नए कोरोना मरीज मिले, 16 की मौत, अब 29332 एक्टिव केस
घायलों को 108 से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. इनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया जा रहा है. पुलिस ने गांव के ही परस गायकवाड़ (62) और ब्रिजसेन गायकवाड़ (27) को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है. गांव वालों का कहना है कि मृतका जागृति (40) की ओस कुमार दूसरा पति है. उसके पहले पति की भी हत्या हुई थी. आए दिन आपस में झगड़ा होता था. फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है.
http://नोरा को डांस करते देख मम्मी ने फेंककर मारी चप्पल, वीडियो वायरल







