महासमुंद. वैश्विक स्तर पर फैले कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु छत्तीसगढ़ के हर जिले में युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने सराहनीय निर्णय लिया है. जिला मुख्यालय के सभी कारोबारी 28 से 30 अगस्त 2020 (शुक्रवार, शनिवार और रविवार) को दुकानें बंद रखेंगे. सिर्फ मेडिकल, पेट्रोल पम्प, घरेलू गेस एजेंसी आदि ही खुली रहेंगी. चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राकेश झाबक ने बताया कि सिर्फ शुक्रवार को सब्जी की दुकानें खुली रहेंगी लेकिन शनिवार से सोमवार 31 अगस्त तक सब्जी की दुकानें भी बंद रहेंगी.
http://नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण के निर्णय पर पुनर्विचार करने सीएम भूपेश ने पीएम को लिखा पत्र
श्री झाबक ने बताया कि इसके पीछे मकसद महासमुद में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस की रेाकथाम एवं उस पर नियंत्रण करना है. नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्राकर का भी पूरा सहयोग है. कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स के कोराना के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए इस काल में स्वतः स्फूर्त सहयोग की सराहना की है. उन्होंने शहर के नागरिकों से भी आग्रह किया कि वे भी इस समय संयम, सजकता और सतर्कता का परिचय दें. उन्होने कहा कि जिला प्रशासन नागरिकों के सहयोग और मदद के लिए सभी तैयारियों के साथ पूरी तरह मुस्तैद और उपलब्ध है.
http://आगामी 48 घंटे में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना, चेतावनी जारी







