আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना संक्रमित तीन मरीज हुए स्वस्थ, अब एक्टिव केसों की संख्या 20

Published on: April 14, 2020
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मंगलवार देर शाम तीन और कोरोना संक्रमित ठीक हो गए हैं. उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. अब तक 13 मरीज ठीक हो चुके हैं. इसके बाद प्रदेश में अब एक्टिव केसों की संख्या 20 रह गई है. यह सभी कोरबा के कटघोरा से ही हैं. डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट- 84 के अनुसार विश्व में अब तक कुल 1773084 व्यक्ति संक्रमित हैं और अभी तक कुल 111652 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है. भारत में वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 32 राज्य प्रभावित हैं, जिनमें कुल 10815 प्रकरणों की पुष्टि हो चुकी है और कुल 353 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है.

http://बिना अवकाश स्वीकृति मुख्यालय से अनुपस्थित, नायब तहसीलदार निलंबित

छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के कुल 4821 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सैंपल जांच की गई है, अभी तक के 4319 परिणाम निगेटिव प्राप्त हुए हैं तथा 469 की जांच जारी है. मंगलवार कटघोरा के 2 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं, इस प्रकार राज्य में कुल पॉजीटिव मरीजों की संख्या 33 हो गई है. वहीं 3 मरीजों को डिस्चार्ज/क्योर्ड किया गया है. वर्तमान में एम्स रायपुर में कुल 20 मरीज उपचाररत हैं. जबकि वर्तमान में 75837 यात्री/व्यक्ति होम क्वॉरंटीन में हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि जिला स्तर पर डाटा एन्ट्री ऑपरेटरों को चिन्हांकित कर दूरभाष के माध्यम से अन्य राज्यों से लौट कर आए होम क्वॉरंटीन में रखे गए व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जानकारी नियमित रूप से ली जा रही है.

http://मदिरा दुकानें, पंजीयन कार्यालय, रेस्टोरेंट-होटल बार और क्लब 21 अप्रैल तक रहेंगे बंद

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now