महासमुंद. सिंघोड़ा पुलिस ने गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान अतंर्राज्यीय सोने की तस्करी करते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 4.480 किलो सोना और करीब 33 लाख रुपए नगद बरामद की. मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 10 सितंबर को सिंघोड़ा पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान ओड़िशा की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार सीजी 04 एमजी 1150 की तलाशी ली गई जिसमें पीछे की सीट में एक अलग से चेंबर पाया गया जिसमें प्लास्टिक के बॉक्स में सोने की ज्वेलरी और नगदी प्राप्त हुआ. जब पुलिस ने इस संबंध में वाहन चालक देवेंद्र कुमार साहू और वाहन में बैठे शरद शर्मा, भरत राजपूत जो ग्राम चांदरानी थाना समनापुर जिला डिंडोरी हाल मुकाम बजरंग चौक टिकरापारा रायपुर के निवासी से पूछा तो उन्होंने बताया कि
http://Triumph Rocket 3 GT बाइक भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
वे रायपुर की एक ज्वेलर्स की दुकान में काम करते हैं और मालिक के कहने पर कुल 5.500 किलो ज्वेलरी लेकर बिक्री करने ओड़िशा गए थे और ज्वेलरी बिक्री कर वापस रायपुर जा रहे थे. जब पुलिस ने उक्त युवकों से ज्वेलरी और नकदी के संबंध में दस्तावेज मांगे तो वे कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए. पुलिस ने कार से 32,84,500 रुपए सोने की ज्वेलरी मंगलसूत्र 124 नग वजनी करीब 1555.14 ग्राम, कालीपोत मोती 15 नग वजन करीब 57.85 ग्राम, सोने की चूड़ी 54 नग वजन करीब 1502.67 ग्राम, सोने की अंगूठी 189 वजन करीब 772.05 ग्राम, सोने की ब्रेसलेट 17 नग वजन करीब 347.830 ग्राम, सोने का लॉकेट 40 नग वजन करीब 116.890 ग्राम सोने की बिस्किट 25 नग छोटा बड़ा वजन करीब 510.24 ग्राम, कुल सोना वजन करीब 4862.67 ग्राम कीमत करीब 2 करोड़ 22 लाख 50 हजार एवं स्विफ्ट डिजायर कार कीमती चार लाख को अभिरक्षा में लिया.
http://12 साल की बच्ची ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- प्यार में धोखा मिला!







