আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

67 लाख रुपए की चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार, नशे की लत और महंगे शौक पूरी करने की थी चोरी

Published on: September 12, 2020
---Advertisement---

रायपुर. 67 लाख रुपए की चोरी के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस कंट्रोल रूम में एसएसपी अजय यादव ने बताया कि शुक्रवार को शहीद स्मारक कॉम्पलेक्स में एक पान मसाला कारोबारी ने अपनी दुकान से बड़ी रकम चोरी होने की रिपोर्ट मौदहापारा थाने में दर्ज करवाई थी. पुलिस की टीम ने इन्हें पकड़ लिया. जांच में जुटे अधिकारी-कर्मचारियों को आईजी ने 30 और डीआईजी ने 20 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है. उन्होने बताया कि इस घटना में शामिल युवकों ने पहले शहीद स्मारक की दुकानों में काम किया था. इसलिए इन्हें इस बात का अंदाजा था कि कहां किस तरह का काम होता है.

http://सब्जियों के दाम में उछाल : तोरई 100 रुपए किलो, आलू-प्याज भी हुए महंगे



जांच टीम ने सबसे पहले आरोपी रमेश महानंद को पकड़ा इसने बताया कि इस चोरी में इसके साथी बादल जगत और गोपाल बाघ भी शामिल थे. तीनों युवक कबीर नगर के रहने वाले हैं. इनके पास से 55 लाख रुपए मिले हैं. बाकी की रकम के बारे में पुलिस पूछताछ और जांच कर रही है. चोरी के बाद तीनों ने रकम को आपस में बांट लिया था. पुलिस के मुताबिक तीनों नशे के आदी हैं, महंगे फोन और घूमने-फिरने में चोरी की रकम उड़ाया करते हैं. पुलिस को पता चला है कि इन युवकों ने शुक्रवार की रात कुछ और दुकानों में भी चोरी की है, उन प्रकरणों में अब पूछताछ की जा रही है.

http://छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now