আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गांव की समस्या को जो अपनी समझते हैं वे ही गांव के विकास में अग्रणी भूमिका निभाते हैं : प्रकाश

Published on: February 29, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. ग्राम पंचायत बरेकेल कला के नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच एवं पंचों के शपथग्रहण समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर शामिल हुए. समारोह के मुख्य अतिथि की आसंदी से नपाध्यक्ष श्री चंद्राकर ने कहा कि किसी भी पदों पर आसीन होना कोई छोटा काम नहीं है. कोई भी पद के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है. इस जिम्मेदारी को जो व्यक्ति निभाने के काबिल होते हैं, सही मायनों में वही सच्चे जनप्रतिनिधि होते हैं. गांव की समस्या को जो व्यक्ति अपनी समस्या समझते हैं वे ही गांव के विकास में अग्रणी भूमिका निभाते हैं. श्री चंद्राकर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आती जाती रहती है लेकिन गांव के विकास को लेकर जो जनप्रतिनिधि सक्रिय रहते हैं उसी गांव का विकास संभव है.

http://अफसरों और सचिव की लापरवाही से पंचायतविहीन हुआ देवसराल!

उन्होने हमनाम निर्वाचित सरपंच प्रकाश चंद्राकर की ओर इशारा करते हुए कहा कि महासमुंद शहर की विकास की जिम्मेदारी एक प्रकाश पर है तो बरेकेल कला की विकास की जिम्मेदारी दूसरे प्रकाश के कंधों पर है. गांव की मूलभूत आवश्यकता होती है बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा. इसके लिए गांव के बड़े बुजुर्ग, महिलाएं तथा युवाओं के साथ सामंजस्य बैठाकर पंच-सरपंच काम करेंगे तो निश्चित ही गांव का विकास होगा. श्री चंद्राकर ने कहा कि गांव में रहने वाला व्यक्ति ही गांव की समस्या को जानते हैं कि उनकी जरूरत क्या है. शहर में बैठे अधिकारी-कर्मचारी नहीं जानते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में क्या कमी है. शपथग्रहण के पूर्व नपाध्यक्ष श्री चंद्राकर ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. पश्चात् पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई. नपाध्यक्ष श्री चंद्राकर बरबसपुर, बड़गांव तथा कछारडीह में शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए. इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच प्रकाश चंद्राकर ने नपाध्यक्ष का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया.  इस दौरान सभापति संदीप घोष, पूर्व युवा आयोग सदस्य प्रशांत श्रीवास्तव, निर्भय नायक, उपसरपंच रविदेव वर्मा, पंचद्वय हेम कुवेर चक्रधारी, भुवनलाल दीवान, कांति बाई सोनवानी, भारती जितेन्द्र दीवान, डेरहीन अमर सिंह, भानमोती मन्नाडे, पूर्व सरपंच प्रमोद दीवान, रामकुमार, पोखन डोंगरे, लक्ष्मण सतरंग, दशरथ दीवान, प्रहलाद दीवान, टेटकू मन्नाडे, देवनारायण चक्रधारी, गयाराम निषाद, मुरली मनोहर दीवान, अंगत दीवान, सुधीर टण्डन, अंतरी यादव, अनिता गिलहरे, इतवारी प्रभाकर सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे.

http://Samsung Galaxy S10 Lite का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now