আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

किसानों का पैसा खाने वाले बाहर नहीं घूम सकते, उन्हें भेजा जाएगा जेल : भूपेश

Published on: May 27, 2022
---Advertisement---

रायपुर. किसानों का पैसा खाने वाले बाहर नहीं घूम सकते, उन्हें जेल भेजा जाएगा. किसानों से धोखाधड़ी किए जाने का मामला संज्ञान में आते ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. माकड़ी में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक किसान की शिकायत पर सभी किसानों को आश्वस्त किया. उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसानों से धोखाधड़ी के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए ताकि ऐसे तत्वों को सबक सिखाया जा सके. उल्लेखनीय है कि माकड़ी में भेंट-मुलाकात के दौरान एक किसान ने सहायक कृषि विस्तार अधिकारी एके टंडन के विरुद्ध शिकायत की थी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि टंडन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है.

https://2022 KTM RC 390 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि  किसानों को फसल की उचित मूल्य के साथ ही उन्हें संरक्षण देना भी प्राथमिकता में है ताकि खेती किसानी को आगे बढ़ाने में निरंतर मदद मिलती रहे. भेंट मुलाकात कार्यक्रम में लोगों की समस्या का निदान मौके पर ही हो रहा है. परतू पांडे ने शिकायत करते हुए कहा कि मेरी पत्नी का नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़ा है. मुख्यमंत्री ने तुरंत इसके लिए निर्देश दिए कार्यक्रम की समाप्ति पर मुख्यमंत्री ने परतू को बताया कि आपकी पत्नी सोहदरा का नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया गया है. मुख्यमंत्री ने माकड़ी में हाइटेक बस स्टैंड की तथा बीजापुर में सहकारी बैंक शाखा खोलने, सिंचाई के लिए 1466 पम्पों में बिजली कनेक्शनों को स्वीकृति देनेऔर 12 स्कूलों के नए भवन स्वीकृत करने की घोषणा की. रांधना में उन्होंने मिनी स्टेडियम, बूढ़ा तालाब माकड़ी तालाब के सौंदर्यीकरण की घोषणा भी उन्होंने की.

https://‘मैं यहां तू वहां, कुत्ता कहां?’ IAS कपल का हुआ ट्रांसफर तो आई मीम्स की बाढ़

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now