আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

TVS की ये बाइक नए रंगों में लॉन्च, देती है 80Kmpl का माइलेज

Published on: October 25, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. TVS Motor Company ने Radeon को दो नए रंगों में भारत में लॉन्च किया है. कंपनी ने दो नए डुअल-टोन कलर स्कीम विकल्प पेश किए हैं. जिसमें रेड और ब्लैक ऑप्शन के साथ-साथ ब्लू और ब्लैक का विकल्प भी मिलता है. ड्रम वेरिएंट (DT) की कीमत 68,982 है. जबकि डिस्क के लिए 71,982 रुपए चुकाने होंगे. नई पेश की गई दोनों पेंट स्कीम में एक डुअल-टोन फ्यूल टैंक और एक बॉडी-कलर्ड हेडलैंप असेंबली मिलती है. साथ ही, साइड बॉडी पैनल पर ड्यूल-टोन इफेक्ट दिया गया है जिसमें ‘Radeon’ डिकल भी मिलता है. दोनों विकल्पों के साथ फ्रंट मडगार्ड काले रंग में पेश किया गया है. जबकि इंजन कवर को सुनहरा रंग मिलता है.

https://VIDEO : पवनदीप-अरुणिता का रोमांटिक गाना ‘मंजूर दिल’ रिलीज

नीचे की ओर, दोनों कलर ऑप्शन में अलॉय व्हील्स काले रंग में पेश किए गए हैं. बाइक के लुक में बदलाव के अलावा, बाइक के अन्य डिटेल्स पहले जैसे ही हैं. फीचर्स की बात करें तो इसमें LED DRL, USB चार्जिंग पोर्ट, डिस्क ब्रेक शामिल हैं. बीएस-6 मानक वाले TVS Radeon में 109.7 cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन 7,350 rpm पर 8.08 PS का पावर और 4,500 rpm पर 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ट्रांसमिशन विकल्प में 4-स्पीड गियरबॉक्स शामिल है. यह बाइक 79.3 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है.

https://6,000mAh बैटरी और Jio ऑफर्स के साथ Nokia C30 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now