नई दिल्ली. इटली की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Lamborghini ने भारत में अपनी Huracan Evo Rear-Wheel-Drive (RWD) Spyder के ओपन टॉप मॉडल को लॉन्च किया है. आकर्षक डिजाइन और बेहद पावरफुल इंजन वाली इस स्पोर्ट्स कार की कीमत 3.54 करोड़ रुपए रखी गई है. इस कार में 5.2-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड V10 इंजन मिलता है. यह इंजन 602 bhp का पावर और 560 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. ये कार सिर्फ 3.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. इस कार की टॉप स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटा है. लुक और डिजाइन के लिहाज से Huracan Evo RWD Spyder कूपे वर्जन से काफी मिलता जुलता है.
http://एक ही परिवार के 6 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत
हालांकि, इसमें ड्रॉप-टॉप रूफ मैकेनिज्म दिया गया है जिसकी वजह से हार्ड-टॉप मॉडल की तुलना में इसका वजह करीब 120 किलोग्राम ज्यादा है. इस कार के अहम फीचर्स में से एक यह है कि कार के सॉफ्ट-टॉप रूफ को मात्र 17 सेकंड में खोला या बंद किया जा सकता है. यहां तक कि जब कार 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हो तब भी सॉफ्ट-टॉप रूफ को बंद किया या खोला जा सकता है. इस कार में कंपनी ने Huracan EVO RWD Coupe जैसा ही केबिन दिया है. इस कार में 8.4-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम मिलता है, जो सेंटर कंसोल पर लगा हुआ है. यह एपल कारप्ले और अमेजन एलेक्सा वॉयस रिकग्निशन फीचर्स को सपोर्ट करता है.
http://किसानों को तोहफा : खरीफ फसलों के लिए केंद्र सरकार ने बढ़ाई MSP










