नई दिल्ली. सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ तो आप सभी ने देखी होगी और इस फिल्म का सुपरहिट गाना ‘दिल दीवाना’ भी याद होगा. यह गाना एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक कपल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो इसी फिल्म के गाने दिल दीवाना… पर डांस कर रहे हैं. उन्होंने इस गाने को अपने अंदाज में परफॉर्म किया. यहां तक की उन्होने कपड़े भी कुछ वैसे ही पहने हैं जो सलमान और भाग्यश्री ने इस गाने में पहने थे.
http://मां के लिए जीवनसाथी की तलाश कर रहा है बेटा, रखी ये शर्तें
दोनों ने खेत में खड़े होकर शानदार लिप सिंक करते हुए डांस किया. लोग इस वीडियो को देखने के बाद इन दोनों के डांस की जमकर तारीफ कर रहे है. ये डांस वीडियो इतना वायरल हुआ कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के पास पहुंच गया और जब रवीना ने इसे देखा तो वह भी इसे क्यूट कहने से खुद को रोक नहीं पाईं. उन्होंने लिखा, हाहाहा… यह नेट पर सबसे प्यारा वीडियो है जिसे मैंने आज देखा है.
http://Honda ने लॉन्च की BS6 इंजन के साथ CB Shine SP125, जानिए कीमत










