कवर्धा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत कवर्धा जिले के पंडरिया विधानसभा के ग्राम इंदौरी पहुंचे. उन्होंने वहां स्थानीय लोगों से रूबरू होकर राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की मांग पर अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की. इनमें इंदौरी के उप-स्वास्थ्य केंद्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उन्नयन, मरका में जिला सहकारी बैंक की शाखा, धौराबंद और खैरा, खरबना-राम्हेपुर और कोहड़िया-सूरजपुर-हरदी के बीच सड़क निर्माण, सहसपुर लोहारा के रणवीरपुर में पुलिस चौकी की स्थापना, झलमला-धोथेवाड़ा के बीच सकरी नदी पर नवीन पुल निर्माण की घोषणाएं शामिल हैं.
https://खबर का असर : निलंबन के बाद बहाल हुआ ‘ऊंची पहुंच’ वाला सचिव पुन: निलंबित
मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि नवरात्रि की पावन बेला में आप लोगों के बीच आया हूं. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त दिवाली से पहले 17 अक्टूबर को किसानों के खातों में हस्तांतरित कर दी जाएगी. केन्द्र सरकार द्वारा 2500 रुपए में धान खरीदी पर असहयोग के बाद भी हमारी सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का अच्छा दाम दिया है. विगत 4 मई से भेंट-मुलाकात का यह सिलसिला चल रहा है. लोगों से मिल रहे हैं, उनसे बातें हो रही हैं और योजनाओं का फीडबैक भी मिल रहा है.
https://Bhediya Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देगा वरुण धवन की फिल्म का टीजर!







