नई दिल्ली. Samsung Galaxy M31s, Galaxy M11 और Galaxy M01 फोन्स की कीमत में भारत में कटौती की गई है. ये जानकारी 91मोबाइल्स ने रिटेल सोर्सेज के हवाले से दी गई है. नई कीमतों में ये स्मार्टफोन्स ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं. साथ ही इन कीमतों को सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है. सैमसंग Galaxy M31s के 6GB/128GB वेरिएंट को अब ग्राहक 20,499 रुपए की जगह 19,499 रुपए और 8GB/128GB वेरिएंट को 22,499 रुपए की जगह 21,499 रुपए में खरीद पाएंगे. इसी तरह Galaxy M11 के 4GB/64GB वेरिएंट की बिक्री अब 12,999 रुपए की जगह 11,999 रुपए और 3GB/32GB वेरिएंट की बिक्री अब 10,999 रुपए की जगह 10,499 रुपए में होगी. गैलेक्सी M01 के 3GB/32GB वेरिएंट को अब 8,399 रुपए की जगह 7,999 रुपए में खरीद पाएंगे.
http://गर्भवती हथिनी की करंट से मौत? बांध के नीचे मिला शव
गैलेक्सी M31s में Galaxy M31s 6.5-इंच FHD+ sAMOLED इनफिनिटी-O डिस्प्ले, Exynos 9611 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 10 बेस्ड One UI 2.0 64MP प्राइमरी कैमरे के साथ क्वॉड रियर कैमरा सेटअप, 32MP सेल्फी कैमरा और 25W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी मिलती है. गैलेक्सी M11 में 6.4-इंच HD+ LCD इनफिनिटी-O डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, 13MP प्राइमरी कैमरे के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप, 8MP सेल्फी कैमरा और 15W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है. गैलेक्सी M01 में 5.71-इंच HD+ इनफिनिटी-V डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर, 13MP प्राइमरी कैमरे के साथ डुअल कैमरा सेटअप, 5MP सेल्फी कैमरा और 4,000mAh की बैटरी मिलती है.
http://लक्ष्य के विरूद्ध बहुत कम टेस्टिंग, 8 खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को नोटिस










