আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कल से होने वाले हैं ये बदलाव, आप पर होगा सीधा असर

Published on: February 28, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. हर माह की पहली तारीख से कुछ नियम या बदलाव अमल में आते हैं. मार्च माह की पहली तारीख को भी ऐसा होने जा रहा है. कल 1 मार्च 2021 से देश में कुछ अहम बदलाव लागू हो रहे हैं. एक मार्च से देश में कुछ अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं. इनका संबंध सीधे-सीधे आम लोगों से है. ये बदलाव बैंकिंग, स्वास्थय और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं. आइए जानते हैं कि कल से क्या-क्या बदल जाएगा-

​बुजुर्गों और बीमारों को लगेगा कोविड का टीका

1 मार्च से देश में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोविड का टीका लगने लगेगा. देश के सरकारी अस्पतालों में यह मुफ्त लगेगा. प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन का पैसा देना होगा.

http://सड़क हादसा : दो बाइकों में भिड़ंत, तीन की मौत, 3 घायल

​खुल रहे हैं प्राइमरी स्कूल

उत्तर प्रदेश और बिहार में कक्षा एक से पांच तक के सभी प्राइमरी स्कूल एक मार्च से खुलने जा रहे हैं. राज्य सरकारों की ओर से इसके लिए गाइडलाइंस जारी हो चुकी हैं. हरियाणा में कक्षा 3 से 5वीं के छात्रों के लिए स्कूल पहले से खुल चुके हैं. अब 1 मार्च से पहली और दूसरी की नियमित कक्षाएं शुरू होंगी.

​’विवाद से विश्वास’ स्कीम में जानकारी देने की नई समयसीमा

आयकर विभाग ने प्रत्यक्ष कर विवाद समाधान योजना ‘विवाद से विश्वास’ के अंतर्गत विवरण देने की समयसीमा बढ़ाकर 31 मार्च 2021 कर दी है. इसके साथ ही बिना अतिरिक्त राशि के भुगतान के लिए समय बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया है.

​बैंक ऑफ बड़ौदा का यह बदलाव हो रहा लागू

बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहकों को अलर्ट कर चुका है कि 1 मार्च 2021 से विजया बैंक और देना बैंक के IFSC कोड काम नहीं करेंगे. यानी इन दोनों बैंकों की शाखाओं के मौजूदा IFSC कोड केवल 28 फरवरी 2021 तक ही मान्य रहेंगे. एक मार्च से ग्राहकों को नए IFSC कोड का इस्तेमाल करना होगा. 1 अप्रैल 2019 से विजया बैंक और देना बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) के साथ विलय प्रभावी हुआ था. इसके बाद देना बैंक और विजया बैंक के कस्टमर बैंक ऑफ बड़ौदा के कस्टमर बन गए. बैंक ऑफ बड़ौदा ने यह भी कहा है कि ग्राहक नए MICR कोड वाले चेक बुक 31 मार्च 2021 तक प्राप्त कर सकते हैं.

http://ISRO का साल का पहला मिशन कामयाब, अमेजोनिया-1 समेत 18 उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now