আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

1 फरवरी से होने वाले हैं ये बदलाव, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

Published on: January 27, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक फरवरी 2021 से कई बदलाव होने जा रहे हैं. एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करेंगी. बजट में कई बड़ी घोषणाएं होंगी, जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा. इसलिए आपको भी इनके बारे में जानना बेहद जरूरी है. बजट के अलावा भी ऐसे कई बदलाव हैं जो 1 फरवरी से होने जा रहे हैं.

पेश होगा बजट

1 फरवरी को सबसे बड़े बदलावों का ऐलान तो बजट से ही होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करेंगी. इसमें आम से लेकर खास सभी की जिंदगी पर असर डालने वाले फैसले हो सकते हैं. सैलरीड क्लास को टैक्स में छूट मिल सकती है, कारोबारियों को राहतों का ऐलान हो सकता है. कुछ चीजें महंगी और कुछ सामानों पर टैक्स घटाया जा सकता है. कई वस्तुओं पर सीमा शुल्क में कटौती कर सकती है, जिसमें फर्नीचर के कच्चा माल, तांबा भंगार, कुछ रसायन, दूरसंचार उपकरण और रबड़ उत्पाद शामिल हैं.

http://रेणुका पंवार का नया गाना मचा रहा धमाल, वीडियो देख भूल जाएंगे सपना चौधरी का डांस

बदलेंगे सिलेंडर के दाम

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां रसोई गैस सिलेंडर और कामर्शियल सिलेंडर के दाम तय करती हैं. इस हिसाब से 1 फरवरी को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होगा. हालांकि, जनवरी में कंपनियों ने दाम नहीं बढ़ाए थे. बता दें कि बीते साल दिसंबर में 2 बार रसोई गैस की कीमतें बढ़ चुकी हैं.

इस ATM से नहीं निकाल पाएंगे कैश

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहक हैं तो जान लीजिए कि एक फरवरी से PNB एटीएम से पैसे निकालने के नियमों में बदलाव करने जा रहा है. पीएनबी ने देशभर में बढ़ते एटीएम फ्रॉड को रोकने के लिए बड़ा सराहनीय कदम उठाया है. अगर आपका भी पीएनबी में बैंक खाता है तो ये आपके लिए काम की खबर है. 1 फरवरी से पीएनबी ग्राहक गैर ईएमवी (EMV) एटीएम मशीनों से पैसे नहीं निकाल पाएंगे.

http://2 निरीक्षक, 5 उप निरीक्षक और 7 सहायक उप निरीक्षकों का स्थानांतरण

Air India कई घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करेगा

Air India Express ने नई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का ऐलान किया है. एयर इंडिया एक्सप्रेस फरवरी से 27 मार्च 2021 के दौरान त्रिची और सिंगापुर के बीच रोजाना फ्लाइट शुरू करेगी. रूट में और भी कनेक्शन होंगे जैसे कुवैत से विजयवाड़ा, हैदराबाद, मैंगलोर, त्रिची, कोझिकोड, कुन्नूर और कोच्चि. इससे पहले भी एअर इंडिया एक्सप्रेस कई फ्लाइट्स का ऐलान कर चुकी है, जो कि जनवरी में शुरू हो चुकी हैं.

PMC Bank के लिए देना होगा ऑफर

PMC बैंक के एडमिनिस्ट्रेटर ने बैंक को दोबारा खड़ा करने के लिए निवेशकों से अपने ऑफर देने के लिए 1 फरवरी तक अपने प्रस्ताव देने की डेडलाइन तय की है. कुछ निवेशकों जैसे Centrum Group-BharatPe के साथ मिलकर ऑफर दिया है. इसके अलावा UK की कंपनी Liberty Group ने भी अपना ऑफर सौंपा है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now