আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

1 जून से होंगे ये बड़े बदलाव, आप पर होगा सीधा असर

Published on: May 30, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक जून से कई बड़े बदलाव होने वाले हैं. इनका सीधा असर आपकी पॉकेट और जिंदगी पर पड़ेगा. इसलिए जरूरी है कि नियमों की जानकारी पहले ही अपने पास रखें. तो आइए जानते हैं, उन नियमों के बारे में जो 1 जून से बदल रहे हैं…

बैंक ऑफ बड़ौदा में पेमेंट प्रोसेस में होगा बदलाव

बैंक ऑफ बड़ौदा एक जून से चेक पेमेंट के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. जिसके अनुसार बैंक 1 जून से ‘पॉजिटिव पे कन्फर्मेशन’ लागू कर रहा है. इस नियम के लागू होते ही लाभार्थियों की जानकारी पहले से देनी होगी. इससे धोखाधड़ी में कमी आएगी.  हालांकि बैंक ने ग्राहकों को सहूलियत देते हुए कहा है कि 50 हजार से कम के भुगतान पर ‘पॉजिटिव पे कन्फर्मेशन’ का नियम लागू नहीं रहेगा.

http://आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक्ट्रेस युविका चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज

गोल्ड हॉलमार्किंग नियम में होगा बदलाव

केंद्र सरकार ने महामारी के कारण सोने के आभूषणों और कलाकृतियों की अनिवार्य हॉलमार्किंग की समय सीमा को अब 15 जून कर बढ़ा दिया है. इस संबंध में कंज्यूमर अफेयर मिनिस्टर पीयूष गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया. इसे 1 जून से लागू किया जाना था. लेकिन व्यापारियों की मांग के बाद अब इसे पहले सप्ताह के बाद लागू किया जाएगा.

ITR की नई वेबसाइट से होगा काम

इनकम टैक्स रिटर्न को लेकर भी अगले महीने बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है. 1 से 6 जून तक मौजूदा वेबसाइट www.incometaxindiaefilling.gov.in पर काम नहीं किया जा सकेगा. 7 जून को सरकार की तरफ से www.incometaxgov.in वेबसाइट लांच की जाएगी.

http://अंकित बागबाहरा कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित

ज्यादा गूगल स्टोरेज के लिए देने होंगे अलग से पैसे

गूगल फोटोज में 1 जून के बाद से अनलिमिटेड फोटोज अपलोड नहीं कर सकेंगे. गूगल के मुताबिक 15GB का स्पेस हर जीमेल यूजर्स को दिया जाएगा. इस स्पेस में जीमेल के ईमेल भी शामिल हैं और साथ ही आपके फोटोज भी. इसमें गूगल ड्राइव भी शामिल है. अगर 15GB से ज्यादा स्पेस यूज करना है तो इसके लिए पैसे देने होंगे. अभी तक अनलिमिटेड स्टोरेज फ्री था.

एलपीजी सिलेंडर के बढ़ सकते हैं दाम

नए महीने में एलपीजी के दामों में भी बड़ा बदलाव किया जा सकता है. क्योंकि तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलेंडर की घोषणा करती हैं.

http://वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गर्ग की विशेष टिप्पणी : मोदी का टूटता तिलिस्म

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now