नई दिल्ली. 1 जुलाई से आपकी जिंदगी में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका असर सीधा आपकी जेब पर होगा. तो आइए जानते हैं, उन बदलाव के बारे में जो 1 जुलाई से हो रहे हैं…
SBI के ATM से पैसे निकालना होगा महंगा
SBIने अपने कई जरूरी नियमों में बदलाव किए हैं, जो 1 जुलाई से लागू होंगे. जिसके बाद ATM से Cash Withdrawal महंगा हो जाएगा. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ATM और बैंक सर्विस के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं. एसबीआई ग्राहकों को बैंक से चार बार से ज्यादा पैसा निकालने पर अतिरिक्त चार्ज देना होगा. जिसमें बैंक के एटीएम भी शामिल हैं. चार बार पैसा निकालने के बाद हर ट्रांजैक्शन पर आपको 15 रुपए और जीएसटी जोड़कर शुल्क देना होगा. सभी नए सर्विस चार्ज 1 जुलाई, 2021 से SBI बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खाताधारकों पर लागू होंगे.
http://जमीन विवाद को लेकर बड़े भाइयों ने छोटे भाई को हत्या की नियत से नदी में फेंका
SBI की चेकबुक हुई महंगी
एसबीआई BSBD खाता धारकों से 10 चेकबुक पर कोई चार्ज नहीं लेता है. लेकिन 10 के बाद 40 रुपए प्लस जीएसटी चार्ज किया जाएगा. वहीं, 25 चेक वाली चेकबुक पर 75 रुपए चार्ज किए जाएंगे. इमरजेंसी चेकबुक पर 50 रुपए और जीएसटी चार्ज देना होगा. हालांकि वरिष्ठ नागरिकों को चेक बुक पर नए सेवा शुल्क से छूट दी जाएगी. बैंक BSBD खाताधारकों द्वारा घर और अपनी या अन्य बैंक ब्रांच से पैसा निकालने पर शुल्क नहीं होगा.
इनकम टैक्स को लेकर होगा ये बड़ा बदलाव
इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरने वालों पर 1 जुलाई से ज्यादा TDS, TCS वसूलने की तैयारी है. आयकर विभाग ने तय किया है कि जिन्होंने पिछले दो वर्षों से आयकर रिटर्न (ITR) जमा नहीं किया है, उनपर अब सख्ती से निपटा जाएगा. यह नियम उन टैक्सपेयर्स पर लागू होगा, जिनका सालाना TDS 50 हजार रुपए या इससे ज्यादा होता है.
सिंडीकेट बैंक का का IFSC कोड
सिंडिकेट बैंक का IFSC कोड 1 जुलाई से बदल जाएगा. सिंडिकेट बैंक के खाताधारकों को नए IFSC कोड मिलेंगे क्योंकि बैंक का केनरा बैंक में विलय हो गया है. केनरा बैंक ने सिंडिकेट बैंक के सभी खाताधारकों से नए IFSC कोड लेने की अपील की है. नए IFSC कोड के बिना सिंडीकेट बैंक के ग्राहक कोई भी लेन-देन नहीं कर सकेंगे. केनरा बैंक ने नए IFSC कोड्स की पूरी लिस्ट अपनी वेबसाइट पर जारी की है. एक जुलाई से पुराने चेकबुक की जगह नए चेकबुक भी सिंडीकेट बैंक के कस्टमर को इश्यू किए जाएंगे.
http://प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान- अधिसूचित क्षेत्रों में पूर्ण शराबबंदी संभव नहीं
मारुति की कारें महंगी होंगी
अगर आप भी Maruti की कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इसी महीने खरीद लीजिए, क्योंकि मारुति की सभी कारें महंगी होने वाली है. मारुति सुजुकी इंडिया ने ऐलान किया है कि अगले महीने यानी जुलाई से कारों के दाम बढ़ाएगी. हालांकि मारुति ने अब तक ये नहीं बताया है कि कीमतों में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी.
हीरो की गाड़ियां भी महंगी होंगी
लॉकडाउन में खराब बिक्री और कच्चे माल की बढ़ती कीमतों से परेशान होकर अब ऑटो कंपनियां अपने दाम बढ़ा रही हैं. हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी मोटसाइकिलों, स्कूटर्स के दाम में बढ़त का ऐलान किया है. कंपनी के दोपहिया वाहनों के दाम 1 जुलाई, 2021 से 3,000 रुपए तक बढ़ जाएंगे. कंपनी ने कहा है कि कच्चे माल की कीमतों में लगातार बढ़त की वजह से दाम बढ़ाने को मजबूर होना पड़ रहा है. मॉडल के हिसाब से बढ़ोतरी अलग-अलग होगी.
LPG सिलेंडर के दाम बदलेंगे
1 जुलाई से LPG सिलेंडर की कीमत रिवाइस होती है. तेल कंपनियों ने जून के महीने में दाम नहीं बढ़ाएं हैं. लेकिन जिस तरह से कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं, आशंका जताई जा रही है कि LPG सिलेंडरों के दाम भी बढ़ाए जा सकते हैं.
http://BMW 5 Series 2021 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत










