আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Samsung के ये 6 स्मार्टफोन्स हुए सस्ते, जानिए नई कीमतें

Published on: September 20, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. Samsung ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती की घोषणा की है. इन स्मार्टफोन्स में Galaxy A71, Galaxy A51, Galaxy A31, Galaxy A21s, Galaxy M01s और Galaxy M01 Core के नाम शामिल हैं. इन स्मार्टफोन्स की कीमतों में 1,500 रुपए तक की कटौती की गई है. नई कीमतों को कंपनी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है. गैलेक्सी A71 की कीमत में 500 रुपए की कटौती की गई है. भारत में इसे अब ग्राहक 29,999 रुपए की जगह 29,499 रुपए में खरीद पाएंगे. ये फोन सिंगल 8GB + 128GB वेरिएंट में आता है. ग्राहक इसे प्रिज्म क्रश ब्लैक, प्रिज्म क्रश सिल्वर, हेज क्रश सिल्वर और प्रिज्म क्रश ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं. वहीं Galaxy A51 के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपए और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 24,499 रुपए हो गई है. इनकी पुरानी कीमत क्रमश: 23,999 रुपए और 25,999 रुपए थी.

http://एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर लगाया यौन शोषण का आरोप


 यानी यहां 6GB रैम मॉडल में 1,000 रुपए की और 8GB रैम वेरिएंट में 1,500 रुपए की कटौती की गई है. सैमसंग Galaxy A31 के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत अब 1,000 रुपए की कटौती के बाद 19,999 रुपए हो गई है. सैमसंग द्वारा ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को EMI ट्रांजैक्शन पर 1,000 रुपए का एडिशनल कैशबैक भी दिया जा रहा है. सैमसंग Galaxy A21s के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत अब 14,999 रुपए और 6GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपए हो गई है. इसके 4GB रैम मॉडल में 1,500 रुपए की और 6GB रैम मॉडल में 1,000 रुपए की कटौती की गई है. अंत में Galaxy M01s के बारे में बात करें तो इसकी कीमत 500 रुपए की कटौती के बाद 9,499 रुपए हो गई है. वहीं, Galaxy M01 Core की कीमत में 500 रुपए की कटौती की गई है. ऐसे में इसके 1GB + 16GB वेरिएंट की कीमत अब 4,999 रुपए और 2GB + 32GB वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपए हो गई है.

http://कृषि विधेयकों पर राहुल बोले- किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बना रहे हैं पीएम मोदी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now