আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

धसकुड़ जलप्रपात में सैलानियों को नहीं होगी पेयजल की किल्लत, विधायक के प्रयास से बोर खनन

Published on: May 12, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. विधानसभा क्षेत्र के सिरपुर के पास स्थित धसकुड़ जलप्रपात में सैलानियों को पेयजल की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा. विधायक विनोद सेवनलाल चन्द्राकर के प्रयास से यहाँ बोर खनन कराया गया है. इसके अलावा सोलर पंप लगाने भी निर्देश दिए गए हैं. जानकारी के अनुसार विख्यात पर्यटक स्थल सिरपुर से करीब 10 किलोमीटर दूरी पर अमलोर-बोरिद मार्ग पर जंगल क्षेत्र में नैसर्गिक धसकुड़ जलप्रपात स्थित है. बरसात के दिनों में लोगों की आवाजाही रहती है. जलप्रपात से अनवरत बह रही जलधारा से पर्यटक आकर्षित होते हैं. यहाँ समुचित पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें दिक्कत होती है.

http://बैंक का कारनामा : जमा किए 10 हजार रुपए, एंट्री 5 हजार की

ग्रामीणों ने इस संबंध में विधायक श्री चंद्राकर का ध्यान आकर्षित कराया जिस पर उनकी पहल पर यहां बोर खनन कराया गया है. इसी तरह सोलर पंप के लिए विधायक श्री चन्द्राकर ने कलेक्टर से मुलाकात कर ध्यान आकर्षित कराया. बाद इसके कलेक्टर ने सोलर पंप के लिए क्रेडा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है. इसी तरह विधायक श्री चंद्राकर के प्रयास से क्षेत्र के 9 गांवों में विद्युतीकरण होगा. मुख्यमंत्री ग्रामीण आंतरिक विद्युतीकरण योजना के तहत महासमुंद के 9 गांवों में गली आंतरिक विद्युतीकरण कार्य के लिए 36 लाख रुपए की अनुशंसा की गई है. जिसमें अमावश, उमरदा, पतेरापाली, बिरकोनी, अछोली, कर्राडीह, चुहरी, मोहकम व सिरपुर ग्राम शामिल है.

http://अधिक मूल्य में नमक बेचने पर हुई दुकानों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, एफआईआर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now