नई दिल्ली. सोने-चांदी की कीमतों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,991 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं चांदी 64,143 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के दाम में 244 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई. इससे राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव 47 हजार रुपए के नीचे उतरकर 46,747 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर बंद हुआ. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में कमी दर्ज की गई और ये 1,787 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. चांदी की कीमतों में बड़ी कमी देखने को मिली.
https://Pegasus Spyware Case की होगी जांच, SC ने कहा- किसी की जासूसी मंजूर नहीं
इससे ये कीमती सफेद धातु 64 हजार रुपए प्रति किग्रा के नीचे पहुंच गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी के दाम 654 रुपण् की गिरावट के साथ 63,489 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम में कमी आई और ये 23.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि आज कॉमेक्स पर सोने के भाव में 0.32 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले गिरावट के संकेतों के कारण सोने के भाव में कमी दर्ज की गई है. अमेरिकी बॉल्ड यील्ड में उछाल और मजबूत डॉलर की मांग के कारण भी सोने के दाम में लगातार गिरावट आ रही है.
https://पति की फांसी के फंदे पर, पत्नी और 2 बच्चों की कुएं में मिली लाश










