আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

उन्नयन के बाद शिक्षक की नियुक्ति नहीं, कलेक्टर जनचौपाल पहुंचे गांव वाले

Published on: October 1, 2019
---Advertisement---

महासमुंद. अचानकपुर स्थित हाईस्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई है. गांव वालों ने खुद के खर्च पर अध्यापन हेतु युवाओं की नियुक्ति की है. कलेक्टर जनचौपाल में शिक्षक मांगने पहुंचीं भानमति, सुकवारो, सीमा पटेल, फिरंतीन, शांतिबाई, गीता आदि ने बताया कि मिडिल स्कूल का हाईस्कूल में उन्नयन के बाद 10वीं की कक्षाएं लग रही हैं जिन्हें पढ़ाने मात्र एक शिक्षक हैं. बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होता देख हमने स्वयं के खर्च पर गांव के 4 युवकों की व्यवस्था की है जो बच्चों को अध्यापन कराते हैं.

http://देवी दर्शन के लिए निकले दो युवकों की पुलिया में मिली लाश

शिक्षक की मांग के बाद नियुक्त करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अब तक नियुक्त नहीं किया गया है जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. गांव वालों ने कहा कि यहां 9वीं और 10वीं में कुल 100 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं. उक्त शाला एक साल पूर्व ही शिक्षकविहीन था जिसमें शिक्षक की मांग किए जाने पर व्यवस्था में एक शिक्षक नियुक्त किया गया तब कहीं जाकर शाला का संचालन हो पाया। इधर, लाजि शिक्षा अधिकारी ने पूछने पर कहा कि शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है. जैसे ही शिक्षकों की नियुक्ति होती है शाला में शिक्षकों की पदस्थापना की जाएगी.

http://IND vs SA : पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का ऐलान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now