रायपुर. दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव एक चक्रवाती तूफान असानी में बदल गया है. अगले 24 घंटों में इसकी पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक इस तूफान का आंशिक असर छत्तीसगढ़ पर भी पड़ेगा. इस क्षेत्र में हवा की दिशा बदल जाएगी. इससे हवा की गति भी बढ़ जाएगी. आसमान में बादल छाएंगे. छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर बारिश की भी संभावना है. इसका असर अगले दो-तीन दिन तक बने रहने की संभावना है.
https://छत्तीसगढ़ राज्य चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेशाध्यक्ष बने विनोद चंद्राकर
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में निकोबार के पश्चिम-उत्तर पश्चिम में लगभग 450 किमी, पोर्ट ब्लेयर के 380 किमी पश्चिम, विशाखापट्टनम के 970 किमी दक्षिण-पूर्व और पुरी से 10.30 किमी दक्षिणपूर्व में यह तूफान बना हुआ है. इस तूफान के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी के ऊपर एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की बहुत संभावना है. इसके 10 मई के 5.30 बजे तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रहने और उत्तर आंध्र प्रदेश और ओडिशा तटों से दूर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाडी तक पहुंचने की बहुत संभावना है. इसके बाद यह उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर मुड़ने और ओडिशा तट से दूर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ जाएगा.
https://तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत; दो बच्चे गंभीर







