नई दिल्ली. सरकार एक बार फिर सोने में निवेश करने का मौका दे रही है. सरकारी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 की 8वीं किस्त आज 29 नवंबर से ओपन हो रही है. सस्ते सोने की स्कीम 5 दिन सब्सक्रिप्शन के लिए खुली रहेगी. सरकारी स्वर्ण बॉन्ड योजना 2021-22 के लिए मूल्य दायरा 4,791 प्रति ग्राम तय किया गया है. सरकार ने रिजर्व बैंक के साथ विचार-विमर्श में ऑनलाइन अप्लाई करने वाले और डिजिटल तरीके से पेमेंट करने वाले निवेशकों को 50 रुपए प्रति ग्राम की छूट देने का भी फैसला किया है. ऐसे निवेशकों के लिए निर्गम मूल्य 4,741 रुपए प्रति ग्राम होगा. भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के मुताबिक, यह योजना 29 नवंबर 2021 को खुलेगी और 3 दिसंबर 2021 को बंद होगी.
https://अब Reliance Jio के प्रीपेड प्लान्स भी हुए महंगे, देखिए नई दरें
गोल्ड बॉन्ड्स की अवधि आठ सालों की होगी. इसके साथ पांचवें साल के बाद एग्जिट ऑप्शन मिलेगा, जिसे अगली ब्याज के भुगतान की तारीख पर इस्तेमाल किया जा सकता है. निवेशकों को सालाना 2.50 फीसदी की तय दर पर ब्याज मिलेगी, जिसका भुगतान साल में दो बार किया जाएगा. अगर आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करना चाहते हैं तो इसकी खरीदारी बॉन्ड स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड से खरीद सकते हैं. कोई भी व्यक्ति और हिंदू अविभाजित परिवार मैक्सिमम चार किलोग्राम मूल्य तक का बॉन्ड खरीद सकता है जबकि ट्रस्ट और समान संस्थाएं के लिए खरीद की मैक्सिमम लिमिट 20 किलोग्राम है.
https://छत्तीसगढ़ी संस्कृति परिषद के लिए अशासकीय सदस्यों का मनोनयन










