नई दिल्ली. आम आदमी को एक बार फिर से झटका लगा है. तेल कंपनियों ने एक बार फिर से एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर दी है. देश में अब घरेलू गैस सिलेंडर 1000 रुपए के पार पहुंच गया है. वहीं घरेलू एलपीजी के अलावा कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर भी महंगा हुआ है. जानकारी के मुताबिक आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 3 रुपए 50 पैसे बढ़े हैं. जिसके बाद देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1000 के पार हो गया है. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद आज से दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलो घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 1003 रुपए, कोलकाता में 1029 रुपए, चेन्नई में 1018.5 रुपए हो गया है.
https://दोस्त से वीडियो कॉल पर बात करते-करते एक्ट्रेस ने पंखे से लटककर दे दी जान
घरेलू LPG के अलावा कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर भी 8 रुपये महंगा हुआ है. आज से 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 2354 रुपए, कोलकाता में 2454 रुपए, मुंबई में 2306 रुपए और चेन्नई में 2507 रुपए का मिलेगा. गौरलतब है कि इससे पहले 7 मई को घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपए का इजाफा हुआ था. इसके बाद घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपए तक पहुंच गई थी. वहीं इससे पहले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 102 रुपए की वृद्धि की गई थी.
https://50MP कैमरे के साथ Motorola Edge 30 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत










