बलौदाबाजार. एक युवक ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक मल्दी निवासी राजेश चौहान (30) की शादी जून में ही गेयतरा निवासी ममता (24) से हुई थी. शादी के 2 महीने बाद तक सब कुछ ठीक था. राजेश गुजरात में मजदूरी करता था, पर शादी के बाद से वह वापस नहीं गया था. आए दिन राजेश से ममता से झगड़ा करता था. कई बार मारपीट कर चुका था. पंद्रह दिन पहले ममता अपने मायके आ गई थी. दो दिन पहले ही आरोपी अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया था. यहां दो दिन तक दोनों साथ रहे. शनिवार दोपहर को वह अपनी पत्नी को ये कहकर खेत की तरफ ले गया कि चलो हम खेत में भांजी तोड़ेंगे, लेकिन 2 घंटे बीत जाने के बाद भी दोनों वापस नहीं लौटे.
https://शाहरुख की ऑनस्क्रीन बेटी ने की सगाई, बॉयफ्रेंड ने घुटनों पर बैठ किया प्रपोज
इस बीच ममता के चीखने-चिल्लाने की आवाज आई. ये सुनकर ममता की बहन मौके पर गईं. वहां उन्होंने देखा कि ममता की लाश जमीन पर पड़ी थी. वहीं आरोपी खेत में ही मौजूद था. वह भागने की फिराक में था. ऐसे में ममता की दोनों बहनों ने उसे पकड़ लिया. पकड़ने के बाद से खेत से लगे ही उनके में घर में ले गई. यहां ले जाने के बाद ममता की बहनों ने राजेश का हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए. फिर परिजनों को इस बात की सूचना दी और पुलिस को भी इस बारे में बताया गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया. पूछताछ में आरोपी अब तक ये कबूल नहीं कर रहा है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.







