नई दिल्ली. फेमस सिंगर श्रेया घोषाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. श्रेया ने हाल ही में टोनी कक्कड़ के साथ एक बेहद शानदार वीडियो यूट्यूब पर रिलीज किया है. जो यूट्यूब पर अब तहलका मचा रहा है. ओ सनम नाम के इस सॉन्ग को जमकर सराहा जा रहा है. गाने को टोनी कक्कड़ और श्रेया घोषाल ने आवाज दी है. इस गाने को गाने के साथ-साथ इसके म्यूजिक और लीरिक्स भी टोनी कक्कड़ ने दिए हैं. श्रेया और टोनी की जोड़ी धूम मचा रही है. वहीं, सोशल मीडिया पर यह गाना जमकर शेयर किया जा रहा है.
http://वित्तीय अनियमितता और कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, सहायक ग्रेड 2 निलंबित
इस गाने को लेकर श्रेया घोषाल की जमकर तारीफ भी की जा रही है. श्रेया घोषाल के साथ ही गाने में टोनी कक्कड़ को भी तारीफें मिल रही हैं. लोगों का कहना है कि इस बार टोनी कक्कड़ कुछ हटकर करते नजर आए हैं. गाने को म्यूजिक फैक्ट्री ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है. गाने में टोनी कक्कड़ मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिबा नवाब के साथ नजर आ रहे हैं, जिनके साथ उनकी केमिस्ट्री भी खूब पसंद की गई. यह एक रोमांटिक सॉन्ग है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. देखिए वीडियो-
http://MIvsRCB : रोमांचक मुकाबले में RCB ने MI को 2 विकेट से हराया










