আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

घर का दरवाजा पीट रहे प्रेमी को युवकों ने मारा चाकू, यह देख दूसरी मंजिल से कूदी प्रेमिका

Published on: July 10, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. नशे की हालत में प्रेमिका के घर का दरवाजा पीट रहे युवक की हत्या कर दी गई. यह देख प्रेमिका घर की दूसरी मंजिल से कूद गई. पुलिस ने बाइक सवार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार श्रीराम नगर कॉलोनी निवासी रोहित यादव (25) का एक युवती से प्रेम प्रसंग था. रोहित शुक्रवार रात करीब 10 बजे युवती के घर के बाहर हंगामा कर दरवाजा पीट रहा था. साथ ही युवती को बाहर भेजने के लिए शोर मचा रहा था।.यह देखकर आसपास के लोगों व परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना. इसी बीच बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और उसका हाथ पकड़कर खींचने लगे.

http://WHO की प्रमुख वैज्ञानिक की चेतावनी, दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

आरोप है कि इसके बाद उन्होंने रोहित से मारपीट शुरू कर दी. एक युवक ने चाकू निकाल लिया और रोहित के सीने में मार दिया. चाकू लगते ही रोहित सड़क पर गिर गया. यह देख बाइक सवार युवक भाग निकले. बाद परिजन रोहित को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. रोहित को लहूलुहान हालत में देख उसकी प्रेमिका ने घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया. उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  पुलिस ने आरोपियों जग्गू साहू, सोनू प्रजापति और किशन को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है.

http://नए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंजीनियर से कहा- सर नहीं, आप मुझे बॉस बोलोगे!

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now