बिलासपुर. एक युवक ने गुरुवार रात घर में घुसकर प्राचार्य की हत्या कर दी. बाद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया. जानकारी के मुताबिक लिंक रोड निराला नगर के यश बैंक वाली गली में रहने वाले प्रदीप श्रीवास्तव (62) पचपेड़ी स्थित हायर सेकंडरी स्कूल में प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे. उनकी पत्नी अनिता श्रीवास्तव भी तिफरा के परसदा स्थित हाईस्कूल में प्राचार्य हैं. घर में दोनों पति-पत्नी रहते थे और दो बच्चे शहर से बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं. गुरुवार रात उनकी पत्नी घर के ऊपरी मंजिल में थीं. उस समय प्रदीप श्रीवास्तव पोर्च के पास थे. तभी किसी अनजान युवक ने उनके सिर में हमला कर दिया.
https://इस राज्य के किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान की 13वीं किस्त!
विवाद होने की आवाज सुनकर सामने रहने वाले दीपक अग्रवाल की मां और भाई बाहर निकले. लेकिन, तब तक हमलावर भाग गया था और प्रदीप श्रीवास्तव पोर्च में खून से लथपथ पड़े थे. घटना की जानकारी होने के बाद दीपक अग्रवाल भी वहां पहुंच गए. उन्होंने आनन-फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी. कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. तब तक उनकी पत्नी नीचे आ गई थीं. पुलिसकर्मियों के साथ दीपक ने बाजू की दीवार से कूदकर गेट का ताला खोला. लेकिन, तब तक प्रदीप श्रीवास्तव की मौत हो चुकी थी. हत्या की इस वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी.
https://दीपिका की तरह हिना, कनिका और शिवांगी ने भी दिखाया ‘बेशरम रंग’!
इसी दौरान सरकंडा के जोरापारा में रहने वाला उपेंद्र कौशिक (24) तारबाहर थाना सरेंडर करने पहुंच गया. आरोपी उपेंद्र कौशिक ने बताया कि वह सीएमडी कॉलेज में पढ़ने वाली 20 साल की लड़की से उसकी दोस्ती है. दोनों एक-दूसरे को चाहते हैं. प्रदीप श्रीवास्तव जांजगीर-चांपा जिले में जब पदस्थ था, तब वह लड़की को पढ़ाता था. इसके चलते उसके घरवालों ने उसे स्थानीय अभिभावक बनाया था. उपेंद्र को शक था कि प्रिंसिपल उसकी गर्लफ्रेंड से अवैध संबंध रखता है. इसी शक में उसने हत्या कर दी.







