আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नहाने गया युवक तेज बहाव में बहा, इलाज कराकर लौट रही महिला भी डूबी

Published on: September 15, 2021
---Advertisement---

बेमेतरा. लगातार तेज बारिश के बाद नदी-नाले में आए उफान से दो अलग-अलग स्थानों में दो लोग नदी के तेज बहाव में बह गए.एसडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश करने रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है. कई घंटे बीत जाने के बावजूद दोनों का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है. जानकरी के मुताबिक परोपड़ी थाना के सेनपांडर गांव का है. यहां अक्षय यादव (18) मंगलवार सुबह 10 बजे अपने दो दोस्तों के साथ सुरही नदी में नहाने गया था. नहाने के दौरान ही तीनों नदी में डूब गए.

https://धनश्री बन गईं ‘बीकानेरी छोकरी’! लहंगा पहन किया Yo Yo स्टाइल में डांस

हालांकि अक्षय के दो साथियों ने किसी तरह से अपनी जान बचा ली. बाद ही उन्होंने अक्षय के डूबने की जानकारी लोगों को दी. दोनों ने बताया कि वे सभी नहा रहे थे कि अचानक नदी का बहाव तेज हो गया. उसी तेज बहाव में अक्षय बह गया. हमने अक्षय की तलाश भी की, पर उसका कुछ पता नहीं चला. परिजनों की सूचना पर प्रशासन की टीम पहुंची है और अक्षय का पता लगाने रेस्क्यू किया जा रहा है. इधर, नवागांव खुर्द में कोगिया जाने वाले मार्ग पर नर्मद नदी पर बने रपटे में एक महिला बह गई है.

https://दूरसंचार कंपनियों को AGR मामले में मिली राहत, ऑटो सेक्टर के लिए PLI योजना को मंजूरी

सोमवार शाम 7 बजे दरसाटोला निवासी पुष्पा साहू (32) परपोड़ी में इलाज कराने के बाद अपनी मां और भाई के साथ वापस अपने गांव दरसाटोला जा रही थी. सभी बाइक से वापस उपचार कराके लौट रहे थे. रपटा में तेज बहाव होने से वे सभी रपटा पैदल ही पार कर रहे थे कि अचानक पुष्पा की मां का पैर पानी में फिसल गया. मां को बचाने के चक्कर में पुष्पा नदी में ही बह गई. हालांकि उसकी मां बच गई है. घटना के बाद इस बात की जानकारी लोगों को दी गई है. प्रशासन को भी इस बात की सूचना दी गई है. पुष्पा का पता लगाने भी एसडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now