আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

युवक ने हत्या के बाद 4 दिन तक छिपाई युवती की लाश, ऐसे खुला राज

Published on: November 19, 2022
---Advertisement---

बिलासपुर. एक युवती की हत्या कर दी गई. पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है. जानकारी के मुताबिक दुर्ग-भिलाई की रहने वाली प्रियंका सिंह (24) सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरापारा मन्नू चौक स्थित हॉस्टल में रूम लेकर रहती थी. वह यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी. बताया जा रहा है कि छात्रा प्रियंका पिछले चार दिन से गायब थी. इससे परेशान घरवालों ने इसकी सूचना कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी. बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. उसके मोबाइल कॉल डिटेल्स, लोकेशन और CCTV फुटेज चेक करने पर पता चला कि वह आखिरी बार एक मेडिकल एजेंसी तरफ जाते दिखी थी. ऐसे में पुलिस को पहले से ही मेडिकल स्टोर संचालक आशीष साहू पर शक था.

https://ISRO ने गगनयान मिशन को लेकर की सफल टेस्टिंग, अब हो सकेगी सेफ लैंडिंग

उससे पूछताछ भी की गई थी लेकिन, वह लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा था. बताया जा रहा है कि आशीष साहू ने प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी थी. बाद उसने उसके शव को तीन दिन तक दुकान में छिपा कर रखा था. जब उसे लगने लगा कि यहां आने वालों को शक हो जाएगा तो उसने लाश ठिकाने लगाने का सोचा. शुक्रवार की रात उसने लाश पॉलिथिन में लपेट कर अपनी कार की पिछली सीट पर रख ली पर कहीं फेंकने की हिम्मत नहीं कर पाया. लिहाजा वह कार घर ले आया और गैराज में छिपाकर रख दिया था. लेकिन, शनिवार दोपहर तक आस-पास बदबू फैलने लगी. पड़ोसियों, घर वालों का ध्यान भी कार की ओर गया और उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया. पहले से ही आशीष पर संदेह कर रही पुलिस ने लाश बरामद कर ली और उसे गिरफ्तार कर लिया.

https://चुनाव चिह्न को अपनी संपत्ति नहीं मान सकते राजनीतिक दल : हाईकोर्ट

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now