गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. एक महिला ने सो रहे अपने पति की टंगिया मारकर हत्या कर दी. बाद तीन बच्चों को कुएं में फेंक दिया और खुद भी कूद गई. चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला और बच्चों को बाहर निकाला. जानकारी के अनुसार पेंड्रा क्षेत्र के आमाडांडा डोंगरापारा निवासी अनुरूप सिंह पैकरा (35) अपनी पत्नी विद्या पैकरा (32), तीन बच्चों ईशा (4), ढाई साल की कृति और एक साल की तनु के साथ रहता था. बताया जा रहा है कि सोमवार तड़के करीब 4 बजे विद्या उठी और सो रहे अपने पति पर टंगिया से वार कर दिया.
http://जनपद अध्यक्ष भागीरथी चंद्राकर का निधन, शोक की लहर
गले पर टंगिया लगने से गर्दन कट गई और अनुरूप की मौके पर ही मौत हो गई. बाद महिला ने तीनों बच्चों को और कुएं में फेंक दिया और खुद भी कूद गई. कुएं से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल ही सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया. बाद पुलिस को सूचना दी गई और 108 एंबुलेंस से महिला और तीनों बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने विद्या को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
http://सीएम शिवराज का ऐलान- अभी नहीं लगवाऊंगा कोरोना वैक्सीन







