गरियाबंद. एक युवक ने तलवार मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. आरोपी को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार राजिम थाना क्षेत्र के कुरुसकेरा गांव निवासी मनोज तारक की शादी गायत्री तारक (26) से 9 साल पहले हुई थी. दोनों के 3 बच्चे भी हैं. करीब एक साल पहले गायत्री अपने पति को छोड़कर पड़ोसी मानसचंद के साथ भाग गई, हालांकि इसके बाद भी मनोज ने कोई विरोध नहीं किया, लेकिन 4 दिन पहले मानसचंद के साथ गायत्री गांव लौट आई. रविवार को गायत्री से मिलने के लिए मनोज उसके घर तलवार लेकर जा रहा था.
http://महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा
गायत्री उसे रास्ते में ही मिल गई. दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ और मनोज ने तलवार से गायत्री की दोनों कनपटी पर वार कर दिया. गायत्री सड़क पर गिर गई और तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग निकला. साथ ही गांव वालों को धमकी दी कि किसी ने पुलिस को बताया तो उसे भी मार देगा. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. बताया जा रहा है कि आरोपी गांव छोड़कर भागने की फिराक में था. इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गांव से ही गिरफ्तार कर लिया. तलवार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.
http://IndVsEng : चौथे दिन स्टंप्स तक भारत 181-6, 154 रन से आगे







