नई दिल्ली. कबीर खान द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ’83’ का टीजर शुक्रवार को मेकर्स द्वारा जारी कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर आगामी 30 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. टीजर की शुरुआत इंडियन क्रिकेट के ऐतिहासिक दिन के दृश्य से होती है, जब 25 जून 1983 को भारतीय टीम ने पहला वर्ल्ड कप अपने नाम किया था. टीजर की शुरुआत स्टेडियम में बैठी ऑडियंस की गूंज से होती है. इसके बाद, 25 जून 1983 लॉर्ड्स, लंदन लिखा हुआ आता है. ये क्रिकेट वर्ल्डकप के फाइनल मैच का दिन है. बाद ऑडियंस की झलक दिखाई जाती है, जो टीम इंडिया को चीयरअप कर रही है. वहीं, खेल के मैदान में दो भारतीय खिलाड़ी जिसमें एक कपिल देव बने रणवीर सिंह गेंद को कैच करने के लिए भाग रहे हैं.
https://CGPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, 171 पदों पर होगी भर्ती
स्टेडियम में बैठी जनता बेसब्री से उस कैच को देख रही है. आखिरी में फिल्म का नाम लिखा हुआ आता है. बता दें कि फिल्म में रणवीर सिंह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव का रोल प्ले करते नजर आएंगे. इसके अलावा दीपिका पादुकोण फिल्म में कपिल देव की वाइफ का रोल प्ले करेंगी. शादी के बाद ये पहला मौका होगा जब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. वहीं पंकज त्रिपाठी, आर बद्री, एमी विर्क, साहिल खट्टर, निशांत दहिया, दिनकर शर्मा, चिराग पाटिल, ताहिर राज भसीन जैसे एक्टर भी अहम भूमिकाओं में होंगे.
https://नए म्यूटेशन के साथ मिला कोरोना वायरस, केंद्र सरकार ने जारी किया अलर्ट










