कोरिया. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने मनेंद्रगढ़ के राजस्थान भवन में मीडिया से चर्चा के दौरान ढाई-ढाई साल के मामले में कहा कि यह मामला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच का है. सरकार गठन के समय हम चार लोग सेमीफाइनल खेल रहे थे. उसमें 2 अभी भी हैं. सेमीफाइनल तो 4 लोगों में ही होगा लेकिन फाइनल में जो जीतेगा, वही जीतेगा. वहीं डॉ. महंत ने निगम-मंडल और आयोगों की सूची में कोरिया जिले के कार्यकर्ताओं को स्थान नहीं मिलने पर नाराजगी जताई. उन्होने कहा कि इससे उनकी व्यक्तिगत नाराजगी है.
http://स्वतंत्रता दिवस पर SBI का तोहफा : होम लोन पर नहीं लगेगी प्रोसेसिंग फीस, ऐसे करें अप्लाई
जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पीड़ा जायज है. वे भी इससे नाराज हैं. हालांकि भरोसा जताया कि अंतिम सूची में कोरिया जिले के कांग्रेस नेताओं का नाम शामिल होगा. पिछले दिनों राज्यसभा में हुए हंगामे और मार्शल से मारपीट को लेकर भी विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी बात कही. उन्होंने कहा कि एक पीठासीन अधिकारी होने के नाते वह खुद इसे अच्छी नजर से नहीं देखते. हर एक सदन का नियम होता है कानून होता है, मर्यादा होती है, परंपराएं हैं. इसकी हम सभी के प्रति जवाबदेही है, फिर सदस्य ही क्यों न हों. हमें इसकी मर्यादा, परंपरा और नियमों का ख्याल रखना होता है.
http://फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ का नया गाना ‘मदमस्त मलंग जोगिया’ उड़ा रहा गर्दा







