আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अमेरिका में लिखा गया पद्मश्री तीजन बाई की जीवनी पर गीत, महासमुंद के चुमन ने दिया है स्वर

Published on: May 4, 2022
---Advertisement---

महासमुंद. जिले के उभरते छत्तीसगढ़ी गायक चुमन साहू ने न्यूयार्क अमेरिका में निवासरत श्रीमती विभाश्री साहू द्वारा पद्मश्री तीजन बाई की जीवनी पर रचित एक गीत को स्वर दिया है. ज्ञात हो कि गीत की रचनाकार विभाश्री विगत 15 वर्षों से न्यूयार्क में निवासरत हैं. बावजूद अपनी मातृभूमि से लगाव के चलते समय-समय पर वे छत्तीसगढ़ी रचना लिखती रहती हैं. श्रीमती विभाश्री साहू मूलतः छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले के ग्राम हरदी की निवासी हैं. अपनी मिट्टी के प्रति उनके प्रेम के बारे में पता चलते ही उनसे किसी तरह संपर्क कर चर्चा की गई.

चर्चा में उनका कहना है कि यद्यपि वे पिछले कई वर्षों से अमेरिका में निवासरत हैं किंतु उनका लगाव अभी भी अपनी मातृभूमि छत्तीसगढ़ से है. छत्तीसगढ़ की याद में श्रीमती साहू ने कई छत्तीसगढ़ी गीतों की रचना की है। वे तीजन बाई जी को अपना आदर्श मानती हैं. उनका मानना है कि तीजन जी पर भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा रही है, यही कारण है कि तीजन जी ने देश-विदेश में महाभारत का गान (पंडवानी गान) कर नाम और प्रसिद्धि प्राप्त की है. विभाश्री का कहना है कि तीजन बाई केवल एक है, इस युग में कोई दूसरा तीजन बाई नहीं हो सकता.

https://पेड़ पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, 4 माह पहले की थी लव मैरिज

सुमधुर आवाज से चर्चा में बने हुए हैं चुमन 

न्यूयार्क अमेरिका निवासी श्रीमती विभाश्री साहू ने इस बार तीजन बाई जी की जीवनी पर एक गीत लिखा है. इस गीत में स्वर देने के लिए महासमुंद निवासी चुम्मन साहू का चयन किया गया. गीत को संगीत परवेज खान करिश्मा स्टूडियो रायपुर ने दिया है. चुमन साहू वरिष्ठ कांग्रेस नेता व महासमुंद जिला पंचायत के पूर्व सदस्य गोविंद साहू के पुत्र हैं. चुमन अपनी सुमधुर आवाज से छत्तीसगढ़ में चर्चा में बने हुए हैं.

दोस्त ने विभाश्री से कराया परिचय

तीजन बाई की जीवनी पर आधारित गीत को स्वर देने वाले गायक चुमन साहू ने इस प्रतिनिधि को बताया कि उनका एक गायक मित्र बिलासपुर निवासी संदीप जोहले ने उन्हें उक्त गीत गाने के लिए प्रस्ताव रखा था और रचनाकार विभाश्री से बात करने कहा था. इस पर उसने सीधे न्यूयार्क विभाश्री से बात की. बाद उन्होंने अपनी रचना मुझे भेजी जिसे रायपुर के संगीतकार परवेज खान के स्टूडियो में बनाकर विभाश्री को भेजा गया. उन्हें आवाज पसंद आई. बाद इस रचना को आम लोगों के लिए यू-ट्यूब में डाल दिया गया.

https://150W फास्ट चार्जिंग के साथ OnePlus 10R 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

रिलीज होते ही देश-विदेश में धूम

तीजन जी की जीवनी पर लिखा गया यह गीत तीजन बाई जी के जन्म दिवस (24 अप्रैल) को चुमन साहू के यूट्यूब चैनल #CG DTS music पर रिलीज किया गया है. तीजन बाई पर लिखे इस गीत को छत्तीसगढ़ सहित देश के अनेक प्रदेशों के साथ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूरोप जैसे देशों में निवासरत भारतीयों द्वारा भी काफी सराहा तथा पसंद किया जा रहा है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now