नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छोटा बच्चा सहदेव कुमार दिर्दो चर्चा में है. इस बच्चे ने ‘बचपन का प्यार’ गाना गाया है. बड़े-बड़े स्टार्स उस बच्चे की आवाज वाले गाने में म्यूजिक टच देकर इस पर रील्स बना रहे हैं. बच्चे का वीडियो इतना वायरल हुआ कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सामने बच्चे से वो गाना गवाया. लेकिन क्या आप जानते हैं ‘बचपन का प्यार’ गाने के असली सिंगर कौन हैं? इस गाने को गुजरात के एक आदिवासी लोकगायक कमलेश बरोट ने गाया है. ये गाना 2018 में बनाया गया.
http://लिफ्ट देने के बहाने युवती को गाड़ी में जबरदस्ती बैठाया, जंगल में किया अनाचार
गाने को मयूर नदिया ने म्यूजिक दिया है. इसके गीतकार पीपी बरिया हैं. ओरिजनल गाना वायरल है, इसके 47 लाख (खबर लिखे जाने तक) से ज्यादा व्यूज हैं. कमलेश ने कहा- 2018 में ये गाना बनाया था. इसके बाद अहमदाबाद की मेशवा फिल्म्स नाम की कंपनी ने उनसे इस गाने के सारे राइट्स खरीद लिए.2019 में मेशवा फिल्म्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ कर दिया. अपने करियर के बारे में बात करते हुए कमलेश ने कहा कि मैं अब तक 6 हजार से ज़्यादा गाने गा चुका हूं. कई गानों के राइटर और कंपोज़र भी वो खुद ही हैं. इसके अलावा कमलेश ने सहदेव की भी तारीफ की है.
http://Tata Ace Gold Petrol CX भारत में लॉन्च, मिलेगा 90 फीसदी तक ऑन-रोड फाइनेंस










