আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिता की हत्या कर पुत्र हो गया था फरार, पुलिस ने जंगल से किया गिरफ्तार

Published on: April 12, 2022
---Advertisement---

पिथौरा. बया पुलिस ने अपने पिता की हत्या के आरोपी पुत्र को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. ज्ञात हो कि महुआ बेचने से मना करने पर लकड़ी के जलते हुए टुकडे़ से पिता से मारपीट की थी. जिससे पिता की मौत हो गई थी. हत्या के बाद से आरोपी फरार था. चौकी बया पुलिस ने टीम वर्क का परिचय देते हुए आरोपी को गांव के पास के जंगल से गिरफ्तार किया. घटना के संबंध में बया चौकी प्रभारी धनेश तांडेकर ने बताया 7 अप्रैल की प्रात: पुलिस चौकी में फोन से सूचना मिली कि 6 अप्रैल की शाम 7 बजे ग्राम छतालडबरा में फुलसिंग उर्फ पेटलू ठाकुर ने अपने पिता जगतराम ठाकुर को महुआ बेचने से मना करने की बात को लेकर लकड़ी के जलते हुए टुकड़े से मारपीट की है. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई है.

https://व्यापमं द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथि जारी

घटना के बाद आरोपी पुत्र फुलसिंग ठाकुर फरार हो गया था. सूचना के बाद पुलिस चौकी बया में धारा 302 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की. सउनि धनेश तांडेकर चौकी प्रभारी बया, सउनि कलीराम कुर्रे, प्रआर नारायण अवस्थी, आरक्षक भरतराम सेठ, नरेंद्र पटेल, हरिशंकर गेन्डरे, धनंजय देवांगन की टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तत्काल घेराबंदी कर तलाशी अभियान प्रारंभ की गई. आरोपी घटना को अंजाम देकर ग्राम के पास में स्थित जंगल में छिप गया था, जिसके लिए पुलिस टीम द्वारा ग्राम छतालडबरा में कैंप कर आसपास के जंगल, पहाड़ आदि जगहों पर तलाशी अभियान प्रारंभ की. आरोपी जंगल में इधर-उधर छिपकर पुलिस टीम को लगातार चकमा देता रहा.

https://रोपवे हादसा : 45 घंटे के बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बचाए गए 47 लोग; 4 की मौत

चौकी प्रभारी धनेश दांडेकर अपनी टीम के साथ इस भीषण गर्मी, धूप में भी लगन एवं मेहनत से आरोपी के जंगल में छिपने के हरसंभव स्थान पर खोजबीन करते रहे. लगातार तलाशी और छापामारी के करीब 5 दिन पश्चात 11 अप्रैल की दोपहर आरोपी को ग्राम छतालडबरा के पहाड़ी के नीचे स्थित तालाब के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया. आरोपी से पूछताछ पर उसने बताया कि पिता जगतराम ठाकुर के द्वारा उसे महुआ बेचने से मना करने पर डंडा एवं जलते हुए लाठी के टुकड़ा से मारपीट कर पिता की हत्या कर दी थी. बहरहाल, आरोपी फुलसिंग उर्फ पेटलू ठाकुर (22) पर हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now