खरसिया. जगमगाती रोशनी का त्योहार दीपावली नजदीक आ रहा है. ऐसे में हर कोई अपने देहरी और आंगन को जगमगाने के लिए दिए खरीद रहा है. बता दें इस दिवाली पारंपरिक दीपकों के अलावा विभिन्न स्व सहायता समूह की बहनों ने भी आपकी दिवाली के लिए सुसज्जित दिए बनाए हैं. सीईओ आरडी साहू, सीएमओ टॉमसन रात्रे, पीआईयू विकास पटेल तथा पीआरपी माधुरी पटेल के दिशा निर्देशन में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न स्व सहायता समूहों से हजारों बहनों ने आकर्षक दीपक बनाए हैं.
http://नक्सलियों ने की सरपंच पति की गला रेतकर हत्या
पावन माटी एवं गौठान के गोबर से निर्मित इन दीयों में ना सिर्फ सैनिटाइजर मिक्स किया गया है, बल्कि इन्हें सुंदर बनाने के लिए बहनों ने सतरंगी बेल फूल भी अपने हाथों से ऊकेरे हैं. ऐसे में यह दीपक मजबूत भी बन रहे हैं. वहीं महज 30 रुपए में 12 दिए दिए जा रहे हैं. मंगलवार को नगर पालिका परिषद खरसिया के सामने स्टाल लगते ही सर्वप्रथम पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश सहिस, गोवर्धन ठाकुर, छेदी शर्मा एवं पार्षद विकास आदि ने दिए खरीद कर बहनों के स्टाइल में बोहनी की. वहीं हर कोई इन दीपों को खरीदने के लिए उत्सुक हैं.
http://निया शर्मा ने शेयर की हॉट फोटोज़, लिखा- अब ड्रामा शुरू मत करना







