नई दिल्ली. राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर और वरुण शर्मा की फिल्म ‘रूही’ का नया गाना किस्तों रिलीज हो गया है. गाने ‘किस्तों’ में आप देख सकते हैं कि दोनों ही काफी अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सॉन्ग के शुरुआत में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी कुर्सी पर बैठी हुई हैं और उनके दोनों हाथ बंधे हुए हैं. वहीं राजकुमार राव जमीन पर घुटनों के बल बैठे हैं और उनके हाथ में गोभी का फूल है. वह जाह्नवी से कहते हैं- फूल है गोभी का सब्जी मत समझना. प्यार है भौरे का हमदर्दी मत समझना.
http://यूसुफ पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास
वहीं गाने में आपको वरुण शर्मा भी नजर आएंगे. इस गाने में राजकुमार और जाह्नवी की केमिस्ट्री मजेदार लग रही है. लोगों को गाना खूब पसंद आ रहा है. इस गाने को जुबिन नौटियाल ने गाया है और लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखा है. वहीं गाने को सचिन जिगर ने कम्पोज किया है. इस गाने को सुनकर आपको भी प्यार हो जाएगा. बता दें कि फिल्म ‘रूही’ 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने को पूरी तरह तैयार है. देखिए गाना-
http://छत्तीसगढ़ में स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने की खबर निराधार एवं भ्रामक : डॉ. टेकाम










