रायपुर. केंद्रीय जेल में बंद विचाराधीन बंदी नरेंद्र यादव ने तिल्दा ब्लॉक के सद्दू गांव के सरपंच का चुनाव जीत लिया है. जेल में रहकर उसने चुनाव लड़ने का मन बनाया. चुनावी प्रक्रिया की औपचारिकताओं को पूरा किया और जीत हासिल की. जानकारी के अनुसार सरपंच के चुनाव में कुल 5 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की थी. नरेंद्र को गांव के 1540 मतों में से 799 मत मिले और 271 मतों से जीत हासिल की. नरेंद्र की पत्नी ने करीब 1 साल पहले आत्महत्या कर ली थी, इस मामले के आरोप में वह रायपुर जेल में बंद है. फिलहाल इस प्रकरण की सुनवाई कोर्ट में जारी है
http://लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी में गिरावट, जानिए आज का भाव
राज्य योजना आयोग में तीन मंत्रियों को पदेन सदस्य के रूप में किया गया नियुक्त
रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेडि़या को पदेन सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है.
http://U19WC : पाकिस्तान को 10 विकेट से हरा फाइनल में पहुंचा भारत
मुख्यमंत्री निवास में 5 फरवरी को ‘जनचौपालः भेंट-मुलाकात‘ का कार्यक्रम रहेगा स्थगित
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में 5 फरवरी बुधवार को आयोजित होने वाला ‘जनचौपाल भेंट-मुलाकात‘ का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित रहेगा.







