नई दिल्ली. फिल्म ‘शेरशाह’ का नया गाना ‘जय हिन्द की सेना’ रिलीज हो गया है. जो भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को बयां करता है. ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से गाना रिलीज किया है. गाना काफी जोशीला है. यह गाना दर्शकों को उत्साह और गर्व से भर देगा. यह लोगों का दिल छू लेगा और उन्हें देशभक्ति की भावना का एहसास कराएगा. इस गाने को टैलेंटेड विक्रम मोंट्रोस ने गाया और कंपोज किया है. गाने के बोल गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं.
http://SC ने भाजपा-कांग्रेस समेत 10 पार्टियों पर लगाया 5 लाख तक जुर्माना
मनोज के गीत के बोल, देश की सेवा में लगे जवानों की कठोर शारीरिक और मानसिक प्रशिक्षण को बयां करते हैं. बता दें कि यह फिल्म विष्णु वर्धन के निर्देशन में बनी है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल निभाया है. कियारा आडवाणी ने फिल्म में कैप्टन की पत्नी का रोल निभाया है. पहली बार कियारा और सिद्धार्थ किसी फिल्म में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. फिल्म 12 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.
http://नासा की रिपोर्ट, ग्लेशियर पिघलने से 3 फीट तक पानी में डूब जाएंगे भारत के 12 शहर










