আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शादी का झांसा देकर 8 साल से बनाता रहा संबंध, फिर दूसरी जाति होने की बात कह पल्ला झाड़ा

Published on: June 28, 2021
---Advertisement---

बिलासपुर. पढ़ाई के दौरान स्कूल में एक लड़के और लड़की में प्यार हो गया. लड़की बालिग हुई तो 8 साल से शादी का झांसा देकर युवक संबंध बनाता रहा. फिर 4 माह पहले खुद ही युवती से रिश्ता भी तय कर लिया. अब युवक ने अपनी और युवती की जाति को अलग-अलग बताते हुए शादी से पल्ला झाड़ लिया. युवती ने सिरगिट्‌टी थाने में एफआईआर दर्ज करा दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार 28 साल की युवती ने शनिवार को थाने में शिकायत की थी. इसमें बताया कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्ती कोटा क्षेत्र में खैरझिटी के साजापाली निवासी राजेंद्र साहू से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई.

http://खाद-बीज वितरण में लापरवाही, 3 सहकारी समितियों और 5 निजी विक्रेताओं को नोटिस

आरोप है कि इसके बाद साल 2011 में धनतेरस के दिन राजेंद्र साहू ने युवती को अपने घर बुलाया. वहां शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया. बाद से लगातार शोषण करता रहा. जब भी युवती ने उससे शादी की बात कहती तो युवक टालता रहा. फिर साल 2019 में आर्थिक स्थिति का हवाला दिया और काम-धंधा लगने के दो साल बाद शादी करने की बात कही. बाद फरवरी 2021 में आरोपी ने युवती को झांसा दिया और उससे खुद ही बात कर शादी तय कर ली. कुछ समय बीतने पर आरोपी ने अपनी और युवती की जाति अलग-अलग होने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया. इस पर शनिवार को युवती ने मामला दर्ज कराया था.

http://कोविड प्रभावित सेक्टरों के लिए 1.1 लाख करोड़ रुपए की क्रेडिट गारंटी का ऐलान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now