धमतरी. एक तेज रफ्तार सरकारी वाहन अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा. इस हादसे में आईटीआई के दो प्रशिक्षण अधिकारियों (शिक्षकों) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक कुरूद आईटीआई के तीन प्रशिक्षण अधिकारी रतन कुमार बसाक, अभिषेक ठाकुर और संतोष इक्का किसी काम से सरकारी पिकअप वाहन से मगरलोड गए थे. वहां से शाम करीब 6 बजे लौटते समय ओवरटेक करने की चक्कर में मेघा पुल पर पिकअप अनियंत्रित हो गई और नदी में जा गिरी.
https://सोने-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानिए नया भाव
वाहन के गिरते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू हुआ. पुलिस ने जब तक वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला रतन कुमार बसाक और अभिषेक ठाकुर की मौत हो चुकी थी, जबकि संतोष इक्का गंभीर रूप से घायल थे. उन्हें अस्पताल भिजवाया गया. वहीं दोनों शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि क्रेन से पिकअप को बाहर निकलवाया गया है. नदी में पानी कम होने से अंदर सवार लोगों को गहरी चोट लगने से मौत की आशंका है.
https://Pegasus Spyware Case की होगी जांच, SC ने कहा- किसी की जासूसी मंजूर नहीं







