रायपुर. एम्स की दूसरी मंजिल से कूदकर एक मरीज ने खुदकुशी कर ली. पुलिस ने बताया कि उन्हे आंत में कैंसर की समस्या थी. आमानाका थाने में इस घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच की जा रही है. भोजकुमार (23) के पिता और भाई अस्पताल में उनकी देख-रेख कर रहे थे. वह 9 दिसंबर को राजनांदगांव के लालपुर से रायपुर आया था. एम्स में रहने के दौरान पेट दर्द से काफी परेशान था. परिवार के लोगों से उसने असहनीय दर्द होने की बात कही थी. शुक्रवार रात को वह अपने बेड पर लेटा था.
http://विषपान करने वाली युवती को अस्पताल ले जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत
कुछ देर बाद उसे रूटीन की दवाएं देने अस्पताल के स्टाफ आया. पिता से पूछा गया कि उनका बेटा कहां है. उन्होने देखा कि उनका बेटा बेड पर नहीं है. उन्हें लगा कि वह टॉयलेट गया होगा. सब तरफ उन्हे देखा गया पर वह नहीं मिला. काफी देर बाद सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि भोजकुमार बिल्डिंग के नीचे मृत मिला है. आमानाका थाने की पुलिस सुबह जांच में पहुंची टीम ने पाया कि दूसरी मंजिल पर भोजकुमार जिस कमरे में था उनकी खिड़की के पास स्टूल रखा है. इसी पर चढ़कर उसने खिड़की से नीचे छलांग लगा दी.
http://मौनी रॉय ने ब्लैक ड्रेस में दिखाया स्टाइलिश अंदाज, सनसेट के बीच यूं दिया पोज







